1949- भारत ने चीन को मान्यता दी।
1975- अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1979- पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
1993- वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।
1996- ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।
2000- जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।
2002- आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।
2003- आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।
2006- इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।
2007- स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
2008- सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2012- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 19 की मौत।
1879- बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक रमण महर्षि का जन्म हुआ।
1992- भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ।
1923- संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का जन्म हुआ।
1935- प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का जन्म हुआ।
1944- भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी वेद प्रताप वैदिक का जन्म हुआ।
1950- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन का जन्म हुआ।
1706- पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन।
1968- प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली का निधन।
1971- जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन।
1975- हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का निधन।
1990- रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का निधन।
2009- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का निधन।