1306- अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
1698- ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1757- बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
1777- अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति हुई।
1781- मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
1862- कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1897- इतालवी वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पैटेंट कराया।
1916- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना हुई।
ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
1962- पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर अर्कंसास में खोला गया।
1966- फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1948- प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म हुआ।
1956- तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य तूफ़ानी सरोज का जन्म हुआ।
1843- होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में निधन हुआ।
1950- स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन हुआ।