Alia Bhatt On Nepotism: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस Alia Bhatt जल्द ही फिल्म Alpha में नजर आने वाली हैं। हिंदी सिनेमा में अपने 14 सालों के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की सफलता के बीच अक्सर लोग नेपोटिज्म के बारे में भी बात करते हैं। कई बार लोगों ने उन्हें नेपोटिज्म के मुद्दे पर घेरा है। हालांकि, एक बार इस मुद्दे पर उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लोगों की बोलती बंद कर दी थी।
फिल्मी घराने से हैं आलिया का ताल्लुक
गौरतलब है कि आलिया भट्ट दिग्गज डायरेक्टर Mahesh Bhatt की बेटी हैं। वहीं उनकी मां Soni Razdan एक्ट्रेस हैं। मशहूर एक्टर Emraan Hashmi और डायरेक्टर Mohit Suri उनके कजिन हैं। फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने के चलते आलिया को नेपोटिज्म को लेकर लोग तंज कसते रहते हैं। आलिया भट्ट ने Karan Johar की फिल्म Student of the Year से डेब्यू किया था। तब भी उन्हें लेकर स्टार किड और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों की चर्चा हुई थी।
जब नेपोटिज्म पर भड़कीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने मिड डे के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, “मैं हर बार सफाई पेश नहीं कर सकती। अगर आपको मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती। लोगों के पास हमेशा कुछ न कुछ कहने के लिए होता है। उम्मीद है कि अपनी फिल्मों के जरिए मैं साबित कर पाऊंगी कि मैं जिस जगह पर हूं, उसकी हकदार हूं।”
हर बार देती हैं अपना 100 परसेंट
आलिया भट्ट ने साल 2023 में हार्पर बाजार अरबिया को दिए इंटरव्यू में नेपोटिज्म और प्रिविलेज को लेकर कहा था कि वह इसे स्वीकार भी करती हैं और इसी वजह से हर दिन अपने काम में 100 फीसदी देती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लिया है।
'अल्फा' में नजर आएंगी आलिया
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस Alpha में नजर आएंगी। 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। फिल्म को Shiv Rawail ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर Aditya Chopra हैं।