1781- मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
1852- सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1862- कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1878- कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन शामिल हुआ।
1879- भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
1881- आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।
1921- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
1948- मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया
1949- त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
1955- इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
1963- यूएस पोस्ट आॅफिस ने जिप कोड प्रणाली को लागू किया।
1964- भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई।
1646- जर्मन गणितज्ञ गॉट्फ्रीड लाइबनिझ का जन्म हुआ।
1742- जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज क्रिस्तॉफ लिश्टेनबर्ग का जन्म हुआ
1788- फ्रेंच गणितज्ञ ज्याँ-व्हिक्टर पाँसेले का जन्म हुआ।
1882- पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ। इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1941- स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन हुआ।
1962- आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन हुआ।