1398- मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1645- मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन हुआ।
1715- सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया।
1777- फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1779- मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
1803- ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1807- फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।
1902- इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1903- राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया था, 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।
1907- उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
1928- लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने उन पर लाठी चार्ज करने वाले सांडर्स की हत्या कर दी.
1931- भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।
1933- भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
1940 - महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1949- बर्मा (अब म्यांमार) ने साम्यवादी चीन को मान्यता दी।