1687- ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1687 में मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
1845- प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध 1845 में शुरू।
1858- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस 1858 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1937- यूरोपीय देश इटली 1937 में मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941- जर्मनी और इटली ने 1941 में अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
1946- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1946- देश स्पेन को 1946 में संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1960- बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में 1960 में 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
1964- संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की 1964 में स्थापना हुई।
1983- जनरल एच.एम. इरशाद ने 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1994- रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1994 में चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।