1638- कॉर्नलीस एस गोयर ने मॉरिशस पर कब्जा किया।
1663- लंदन में ‘रॉयल’ नाम का पहला थियेटर खुला।
1664- फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया।
1727- रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया।
1775- तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ।
1800- अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया।
1832- यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।
1875- सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।
1895- रूस के पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) नगर में एक इलैक्ट्रिक इंजीनियर अलेक्सान्दर पपोफ़ ने रेडियो की तरह के एक उपकरण का प्रदर्शन किया था।
1907- बम्बई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन हुआ।
1861- नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार रबीन्द्रनाथ टैगोर ( ठाकुर )का जन्म हुआ।
1880- महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म हुआ।
1880- प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का निधन हुआ।
2001- हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन हुआ।