1931- आज ही के दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
1357- पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर पर लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर कब्जा किया।
1630- पिनेरोलो पिडमाउंट पर फ्रांस की सेना ने कब्जा किया।
1832- ब्रिटेन की संसद में सुधार विधेयक पारति किया गया।
1836- फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।
1918- लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1919- बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
1940- ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।
1945- अमेरिकी कांग्रेस ने फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1950- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
1956- पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
1614- मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री जहाँआरा का जन्म हुआ।
1880- भारत की स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म हुआ।
1889- बीसवीं सदी पूर्वार्द्ध के प्रख्यात संस्कृत कवि भट्ट मथुरानाथ शास्त्री का जन्म हुआ।
1910- महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का आज ही के दिन जन्म हुआ।
1923- भारतीय क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी का जन्म हुआ।
1988- पंजाबी कवि पाश का निधन।
2003- हरियाणा राज्य के स्वतंत्रता-संग्राम-सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, इतिहासकार तथा शिक्षक, स्वामी ओमानन्द सरस्वती का निधन।