Ishan Kishan Century Duleep Trophy 2026: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच शुरू हो गया है. पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. उनका ये निर्णय बढ़िया रहा. बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने भी आक्रामक पारी खेली. वैसे पहला दिन ईशान के नाम रहा. वो शतक बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. खैर ईशान के शतक पर उनकी गर्लफ्रेंड भी खुश हो गईं. सोशल मीडिया पर उनका भी रिएक्शन सामने आया है.
ईशान के शतक पर उनकी गर्लफ्रेंड का रिएक्शन
ईशान किशन के शतक पर सभी खुश नज़र आए. उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने खुशी जताई. अदिति का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अदिति ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई. उन्होंने किशन की तस्वीर लगाकर उनकी तारीफ की और खूब प्यार लुटाया. उन्होंने लिखा, “मेहनत और शान से कमाया हुआ धमाकेदार शतक.”
ईशान की शानदार पारी
फाइनल के पहले दिन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान ने शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाया. उन्होंने अपनी क्लास दिखाई और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए. उन्होंने पहले दिन के खेल में 135 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 111 रन बनाए. अपनी इस पारी में वो अभी तक 4 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं. ईशान की शतक की बदौलत अब ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. टीम ने पहले दिन 4 विकेट पर 385 रन बना लिए.
अन्य बल्लेबाजों ने भी दिखाया दम
ईस्ट जोन के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाए. दोनों के बीच पहले विकेट के लि 100 रनों की पार्टनरशिप हुई. सूर्यवंशी 37 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने पांच चौके और एक सिक्स लगाया. अभिमन्यु ने भी बढ़िया पारी खेली. उन्होंने 86 गेंदों पर 72 रन ठोके. इनके अलावा शिखर मोहन ने भी 120 गेंदों में 85 रन बनाए. पहले दिन 5वें विकेट के लिए कुमार कुशाग्र और किशन 144 रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं. दोनों अब ईस्ट जोन को विशाल स्कोर की तरफ ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे.