Haryana Nikay Chunav: रोहतक में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खास बात यह है कि भाजपा अपने संकल्प पत्र (घोषणापत्र) को कांग्रेस के गढ़ से जारी किया। यह कार्यक्रम मंगल कमल कार्यालय से हुआ, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसे औपचारिक रूप से पेश किया।


भाजपा का मेगा प्लान, तैयारियां जोरों पर
सीएम सैनी के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहे। भाजपा इसे केवल घोषणापत्र जारी करने का मौका नहीं, बल्कि कांग्रेस के किले में सेंध लगाने की रणनीति के रूप में भी देख रही है।
कांग्रेस के गढ़ से संकल्प पत्र जारी करने की रणनीति
रोहतक की राजनीति में भाजपा यह दांव बेहद सोच-समझकर चल रही है। इस जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है, साथ ही लोकसभा सांसद भी कांग्रेस से हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भाजपा यहां मेयर चुनाव जीतकर अपने प्रभाव को बनाए रखना चाहती है।