1893 - शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
1906 - महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
1919 - अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1939 - इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1941 - अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
1951 - इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
1961 - विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
1965 - भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।
1968 - एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
1971 - मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
1973 - चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।
1996 - राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
2001 - अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
2003 - चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
2005 - गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।