Himachal: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटड़ीघाट-कलखर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमे एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। घायलों को रिवालसर अस्पताल से नेरचौक अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान राजगीर सिंह पुत्र ब्रह्म लाल गांव हटवाड़ के रूप में हुई है। मृतक बस का चालक बताया जा रहा है और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई है।
बस मंगलवार सुबह कुटेहड़ा से मंडी जा रही थी
एक यात्री बस के नीचे दब गई, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार निजी बस मंगलवार सुबह कुटेहड़ा से मंडी जा रही थी और पटड़ीघाट से 7:30 बजे निकली थी। एक किलोमीटर आगे बस करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना के दौरान बस में लगभग 25 सवारियां थीं। इनमें से लगभग 20 सवारियां घायल बताई जा रही हैं। पुलिस ने मंडी बस हादसा के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में ड्राइवर की लापरवाही या सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है। मंडी के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
भारी बारिश ने बचाव कार्यों को जटिल बना दिया
हादसे के बाद पटड़ीघाट में चीख-पुकार मच गई। जिले में रात से हो रही भारी बारिश ने बचाव कार्यों को जटिल बना दिया। इसके बावजूद लोग छाता लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और दर्द से कराह रहे लोगों को सड़क तक पहुंचाया। मौके पर लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल यात्रियों में कुछ की हालत गंभीर है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है। स्थानीय लोग और प्रशासन घायलों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।