Kaushambi News : उत्तर प्रदेश के कोखराज में मिट्टी धसनें से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जिसमे मरने वालों में तीन महिला और दो बच्ची शामिल है। इसके अलावा कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें की मजदूरी करने के दौरान मिट्टी का टीला धंस गया और लोग उसमे फंस गए। और निकल नहीं पाए जिसके कारण 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।
दबते हुए लोगों को ग्रामीणों ने निकाला बाहर
बता दें की सुबह 7:30 बजे लोग घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पांच मौतों से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मौके पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह में यह हादसा हुआ। संगीता देवी पत्नी राजेश, ममता पत्नी अवधेश। कछरही ,पत्नी छोटेलाल। उमा उर्फ सुमन पुत्री मायादीन। खुशी पुत्री मूलचंद की मौत हो गई।
CM योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इस हादसे ने एक बार फिर मिट्टी खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मुद्दा उठा दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया है।