Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। बता दें की विभाग के अनुसार 12 मई तक राज्य में मौसम बदलेगा जिसमे हलकी बारिश के साथ- साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को भी हलकी बारिश प्रदेश में देखी गयी थी। और अब मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी जारी की है।
सबसे न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
10 से 15 जून के बीच प्री मानसून बौछारें पड़ने की संभावना है
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार प्रदेश में 20 जून के आसपास दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल में पहुंचेगा। इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश के आसार हैं। 10 से 15 जून के बीच प्री मानसून बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर, शनिवार को लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी और कुल्लू, मनाली, सिस्सू व अटल अनल के दोनों छोर में बारिश हो रही है। इससे लाहाैल-स्पीति और कुल्लू जिला में तापमान में गिरावट आई है।