Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। हरियानवालों एक बार फिर तैयार हो जाओ क्यूंकि एक बार फिर से हरियाणा में झमाझम बारिश होने वाली है। जी हाँ हरियाणा में फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी के चलते मौसम विभाग ने फिर से 14-16 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बारिश प्रदेश के दक्षिण और पश्चिमि क्षेत्र के जिलों में हो सकती है।
झमाझम बरसेंगे बादल
वहीँ कई दिनों से हरियाणा में तेज धूप खिल रही थी। संभावना जताई जा रही थी कि इस बार प्रदेश में जल्द ही गर्मी दस्तक दे देगी लेकिन ये बारिश हरियानवालों को गर्मी से राहत दिलाने का काम करेगी। हरियाणा में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी होने से दोपहर के समय लोगों को काफी गर्मी लग रही है।साथ ही दिन और रात के समय में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। और माध्यम सी ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इसी के चलते 14-16 फरवरी के बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है। जिसके बाद हरियाणा में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
जानिए कब से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मौसम 15 फरवरी तक खुश्क रहेगा। जिसके चलते पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 फरवरी से 16 फरवरी के दौरा बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हल्की सी बूंदा बांदी देझने को मिलेगी। जिसके कारण तापमान में हल्की सी गिरावट आएगी।