SIP Rule 40: बड़ा फंड तैयार करने में मदद कर सकती है। ऐसे में SIP का Rule-40 आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें हर साल SIP की रकम 10% बढ़ाई जाती है। ऐसे में अगर आप इस निवेश में औसतन 12% सालाना रिटर्न मानते हैं, तो 40 साल की उम्र तक 2 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
क्या है SIP का Rule-40?
इस निवेश का सबसे बड़ा फायदा जल्दी शुरुआत करने का है। इसकी शुरुआत आप एक तय मासिक SIP से कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें हर साल SIP की रकम पिछले साल के मुकाबले 10% का इजाफा होता है। यानी जैसे-जैसे कमाई बढ़ती है, निवेश की रकम भी बढ़ती जाती है।
- कैलकुलेशन में औसत रिटर्न 12% सालाना माना जाता है।
- SIP हर साल 10% बढ़ती है।
- निवेश जितनी जल्दी शुरू होगा, शुरुआती SIP उतनी कम रखनी पड़ सकती है।
21 से 25 साल की उम्र में कितनी SIP चाहिए?
उदाहरण के तौर पर, अगर आप 40 साल की उम्र तक 2 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखें, तो शुरुआत की उम्र के हिसाब से जरूरी SIP अलग-अलग हो सकती है।
- 21 साल की उम्र: करीब 11,796 रुपये प्रति महीने
- 22 साल की उम्र: करीब 13,875 रुपये प्रति महीने
- 23 साल की उम्र: करीब 16,370 रुपये प्रति महीने
- 24 साल की उम्र: करीब 19,379 रुपये प्रति महीने
25 साल की उम्र: करीब 23,031 रुपये प्रति महीने
इससे यह साफ जाहिर होता है कि निवेश शुरू करने में हर साल की देरी शुरुआती SIP की जरूरत को बढ़ा देती है। ऐसे में 21 साल की शुरुआती उम्र में अगर आप 19 साल तक करीब 72.42 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 12% औसत रिटर्न और 10% सालाना स्टेप-अप के आधार पर यह रकम करीब 2 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। यानी करीब 1.28 करोड़ रुपये की रकम रिटर्न से जुड़ सकती है।
किन लोगों के लिए काम आ सकता है SIP का Rule-40?
जो लोग करियर की शुरुआत में हैं और भविष्य में आय बढ़ने की उम्मीद रखते हैं, तो SIP का Rule-40 उनके लिए काम आ सकता है
- जो शुरुआत में बहुत बड़ी रकम निवेश नहीं कर सकते
- जो हर साल अपनी SIP बढ़ाने के लिए तैयार हैं
- जिनका लक्ष्य लंबी अवधि में बड़ा निवेश फंड तैयार करना है