देश में कोरोना (corona virus) के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। देश में आज कोरोना के 1 लाख 07 हजार 474 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में 865 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद देशभर संक्रमितों का आकड़ा 12 लाख 25011 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही अबतक पांच लाख 1 हजार 114 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। वही महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण के तहत अब तक देश में 168.98 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया पिछले 24 घंटों में 2,13,246 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में दैनिक सकारात्मकता दर (positivity rate) 7.42 प्रतिशत रही। आज नए मरीज सामने आने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 12,25,011 पहुंच गई।
इसके साथ ही अब तक कुल 4,02,47,902 मरीज ठीक हो चुके हैं। वही देश में 1,69,46,26,697 लोगों का टीकाकरण हुआ है। अब तक 73.79 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश के दो राज्यों केरल और मिजोरम में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।