Brain Ageing Causes: तनाव एक ऐसी बिमारी है जिसको लगभग लोग अनदेखा करते है। आमतौर पर आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति इससे ग्रस्त है। कोई काम- काज से परेशान है। तो कोई काम ना मिलने से हर किसी के तनाव की अपनी एक वजह है। पर ये आपके हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। तनाव के कारण आपका दिमाग समय से पहले बूढ़ा हो सकता है।
तनाव से दिमाग पर होता है ये असर
मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर, जो एक क्लीनिकल मेंटल डिसॉर्डर है, ये सिर्फ कुछ समय के लिए मूड को लो नहीं करता बल्कि इससे मस्तिष्क की संरचना में भी बदलाव आने लगता है। इससे दिमाग समय से पहले बूढ़ा होने लगता है। जिससे व्यक्ति की वास्तविक उम्र से कहीं अधिक उम्र दिखाई देती है। इस रिसर्च में 670 व्यक्तियों के मस्तिष्क स्कैन का विश्लेषण किया गया, जिसमें से 239 अवसाद से पीड़ित थे और बाकी बिना अवसाद के थे। उन्होंने अलग अलग दिमाग के एरिया की मोटाई का आकलन करके मस्तिष्क की आयु का अनुमान लगाया। जिससे यह पता चला की सच में तनाव के कारण दिमाग के परत में पतलापन देखा गया जो की तनाव के कारण माना गया।
तनाव से बचने के ये हैं उपाय
तनाव से बचने के लिए आप योग कर सकते है। जिससे दिमाग को शांति मिलती है। और ये तनाव से दिमाग को बचाता है। इसके साथ- साथ अगर आप तनावग्रस्त है तो आपको अपने पसंदीदा कार्य करने चाहिए , और इससे बचने के लिए आप अपने मन पसंद संगीत भी सुन सकते है। जो की आपके दिमाग को शांति प्रदान करता है।
ये आलेख सामान्य जानकारी के लिए है। जनता टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता।