1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा (अकाल) पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुई।
1923 - विएना में इंटरपोल की स्थापना।
1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
1965 - भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005 - 'तेल के बदले अनाज' कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।