1947 - भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
1973 - अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
1980 -भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।
टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
1994 - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
1999 - विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन, फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।
2000 - रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
2002 -तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल।डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए। सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
2003 - वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
2004 - अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
2005 - मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
2007 - भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
2008 - भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।