1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
1948 : इसराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1955 : वारसा संधि पर हस्ताक्षर। सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वारसा में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी।
1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
1973 : अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म।
1991 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सज़ा सुनाई गई।
1992 : भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया।
2012 : इसराइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।
2024 : अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में बस पलटी, आठ मजदूरों की मौत और कम से कम 40 लोग घायल।