IND vs AFG 3rd T20 Weather Update: इन दिनों भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली में खेली जा रही है. जिसपर भारतीय टीम पहले ही कब्ज़ा जमा चुकी है और 2-0 से आगे चल रही है. वहीं सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा. तो चली इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि मैच के दौरान दिल्ली के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.
IND vs AFG 3rd T20 Weather Report Weather Report
बता दें कि यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन सुबह दिल्ली में बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जबकि शाम 7 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं, बारिश होने की संभावना 19 प्रतिशत है, जो बेहद कम है. ऐसे में इस मुकाबले में बारिश के चलते किसी तरह के खलल की उम्मीद नहीं है और फैंस को मुकाबले का पूरा रोमांच देखने को मिलेगा.
IND vs AFG T20 Series में भारत का शानदार प्रदर्शन
बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जा रही IND vs AFG T20 Series की मेजबानी अफगानिस्तान कर रही है. वहीं इस सीरीज में अभी तक मेजबान अफगानिस्तान की तरफ से बेहद ख़राब प्रदर्शन देखने को मिला है. सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की जबकि दुसरे मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को फिर से 7 विकेट से हराया. अब यह देखना दिलचस्प होगा की सीरीज के अंतिम मुकाबले अफगानिस्तान कैसा प्रदर्शन करेगी.