Haryana News: लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के गांव बैंसी में मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर 30 वर्षीय नवीन की मौत हो गई। हादसा दोपहर के समय हुआ, जब नवीन अपने घर पर थे। अचानक छत गिरने से वह मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर नवीन को बाहर निकाला और उपचार के लिए पीजीआइएमएस लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान की छत कमजोर थी और वर्षा के कारण वह गिर गई।
परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे नवीन
ग्रामीणों के अनुसार नवीन के बड़े भाई दीपक की 2021 में किसान आंदोलन के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी नवीन पर आ गई थी। नवीन की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वह दो बच्चों के पिता थे।
किसान आंदोलन में हो चुकी है मौत
ग्रामीणों ने बताया कि नवीन के बड़े भाई दीपक की किसान आंदोलन के दौरान 2021 में मौत हो गई थी। तभी से परिवार की जिम्मेदारी नवीन के ऊपर थी। नवीन की दो बड़ी बहन भी है। जिनकी शादी हो चुकी है और वह दो बच्चों के पिता है। घर की छत कमजोर थी। बारिश की वजह से वह गिर गई और नवीन उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।