दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग एनिवर्सरीपर उनकी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका अपनी हथेली पर मेहंदी लगवा रही हैं। डिजाइन के नाम पर उन्होंने अपने पति रणवीर का नाम लिखवाया है। यह अनदेखा वीडियो दीपिका के करवाचौथ का है। सिलेब मेहंदी आर्टिस्ट वीना ने दीपिका के कई और अनदेखे वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं।
इस वीडियो में दीपिका ट्रडिशनल कपड़े पहने दिख रही हैं। वीना उनके हाथ पर मेहंदी लगाती दिख रही हैं। दीपिका ने हाथ पर रणवीर की स्पेलिंग लिखवाई है। दीपिका बोलती दिख रही हैं, करवाचौथ पर मैं बस ये कर रही हूं, जबकि चेहरा पूरा भर लूंगी।
इस बार तो रणवीर ने भी करवाचौथ पर अपने हाथ में दीपिका का नाम लिखवाया था। उन्होंने अपने टीवी शो बिग पिक्चर में बताया था कि वह भी व्रत रखें हैं। वीना ने ये वीडियो शेयर करके दीपिका को एनिवर्सरीकी बधाई दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।