मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में हैदराबाद और लखनऊ (Hyderabad and Lucknow) की टीम के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। इस मैच के हीरो आवेश खान (Avesh Khan) रहे। इन्होंने 17वें ओवर में अपनी धारदार गेंदबाजी दिखाते हुए टीम की मैच में जबरदस्त वापसी करा दी और हारे हुए मैच को एक झटके में ही जीत में तब्दील कर दिया।
छक्का खाकर मारा शानदार ओवर
दरअसल, मैच में हैदराबाद लगातार जीत की ओर अपने कदम बढ़ ही रही थी कि 18वां ओवर खेलने आए आवेश खान ने अपना गजब का पैनापन दिखाया। पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद भी उन्होंने अपनी धार नहीं खोई और अगली गेंद में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने अब्दुल समद (Abdul Samad) का विकेट भी ले लिया। इस ओवर में पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद वाइड से एक अतिरिक्त रन बना, जबकि वैलिड बॉल डॉट 5 रहीं थी। इस ओवर ने देखते ही देखते मैच का रुख ही बदलकर रख दिया था।
जोरदार, जानदार, शानदार रहा मुकाबला
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH VS LSG) के बीच जोरदार मैच देखने को मिला। आवेश खान ने मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी की धार दिखाई और आखिरी की 5 गेंदों में सनराइजर्स को जीत कर चमकने का कोई मौका नहीं दिया। बता दें कि टूर्नामेंट में केन विलियमसन (Kane Williamson) की टीम की यह लगातार दूसरी हार है।
कप्तान केएल राहुल की तूफानी पारी
कप्तान केएल राहुल (68) (Captain KL Rahul)और दीपक हुड्डा (51) (Deepak Hooda) की तूफानी हाफ सेंचुरी (Half Century) के बाद आवेश खान (24/4) की गेंदों के आगे सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज लाचार नजर आए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के सिर्फ एक ही मुकाबले में 12 रनों से जीत अपने नाम की है। आज के मैच में शुरुआती विकेट गिरने के बाद केएल राहुल ने काफी बेहतरीन कप्तानी पारी खेली और दीपक हुडा ने उनका अच्छा साथ दिया था। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी से 7 विकेट पर 169 रन बनाए थे।