ICC महिला विश्व कप (ICC Women World Cup) के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Austrailia) ने एक बार फिर से इतिहास दोहराया है। एक बार फिर टीम ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड (England) को हराकर सातवीं बार विश्वकप हासिल अपने नाम कर लिया है। एलिसा हीली (Alyssa Healy) की विराट शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने नेट साइवर (Net Server) के शतक को बिल्कुल बेअसर कर दिया है।
बता दें कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को पूरे 71 रन से करारी मात देकर रिकार्ड सातवीं बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। मैच के दौरान एलिसा हीली ने 41 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाकर 138 गेंदों पर 26 चौकों की मदद से 170 रन बनाकर इंग्लैंड को धूल चटा दी।
पहले विकेट के लिए एलिसा ने अपनी सलामी जोड़ीदार राचेल हेन्स (93 गेंदों पर 68) के साथ 160 रन और दूसरे विकेट के लिए बेथ मूनी (47 गेंदों पर 62) के साथ 156 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया था।
वहीं, साइवर ने इंग्लैंड की तरफ से 121 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 148 रन की बड़ी और आकर्षक पारी खेली, लेकिन उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक पहुंच ही नहीं पाई। पूरी की पूरी टीम 43.4 ओवर में 285 रन बनाकर आउट हो गई। इस खेल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लेग स्पिनर एलना किंग (alana king austrailia) ने 64 रन देकर तीन जबकि बायें हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन (Jess Jonassen) ने 57 रन देकर तीन विकेट लिए।
इतना ही नहीं, तेज गेंदबाज मेगान शट (megan schutt) ने मैच में 42 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट में आखिर तक अजय रहकर खिताब जीता। बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1978, 1982, 1988, 1997, 2005 और 2013 में ये खिताब जीता था। हालांकि वह 2017 में सेमीफाइनल में भारत से हार गया था। वहीं इंग्लैंड भी इस मैच का चार बार का चैंपियन रह चुका है। हीली ने पुरुष एवं महिला विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (highest individual score) का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उनके बाद एडम गिलक्रिस्ट रिकी पोंटिंग (140, विश्व कप 2003), (149, विश्व कप 2007), और विव रिचर्ड्स (138, विश्व कप 1979) की बारी आती है।