Rahul Gandhi:हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा से दूरी बनाने वाले कांग्रेस के सभी नेता गुरुग्राम आठ मई को गुरुग्राम में होने वाली सद्भाव यात्रा में एकजुट होने जा रहे हैं। निकाय चुनाव के मतदान के पहले इस यात्रा में शामिल होकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदेश से जुड़े सभी नेताओं को एक साथ होना देखना चाहते हैं, जिससे यह संदेश जाए कि पार्टी में गुटबाजी नहीं है।
इसी मकसद ने उन्होंने आठ मई की शाम खांडसा चौक से निकलने वाली यात्रा तथा उसके बाद स्कूल परिसर के पास होने वाली सभा में शामिल होने आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद बृहस्पतिवार को गुरुग्राम आकर बैठक करेंगे और सभी नेताओं को यात्रा में शामिल होने का संदेश देंगे।
कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। कई नेता विधायक तथा सांसदों को मोबाइल पर भी कार्यक्रम में आने का संदेश दिया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस के महासचिव, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और कुलदीप शर्मा पहले से हो रहे हैं बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल हो चुके हैं।
जबकि बीके हरिप्रसाद, राव नरेंद्र सिंह ने यात्रा आरंभ होने से पहले ही यह कर दूरी बना ली थी कि पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को दोनों ने निजी कार्यक्रम बताया था। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा तथा उनके करीबी नेता भी यात्रा में शामिल नहीं हुए थे।
अब सभी के आने की संभावना है क्योंकि यह कार्यक्रम पार्टी के मंच का हिस्सा बन चुका है। आज होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष के रूट में शामिल रहने वाले अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि कांग्रेसी नेताओं से बात कर सुरक्षा के हिसाब से प्लान तैयार कर सकें।