1727- महाराजा जय सिंह द्वितीय (Maharaja jai singh II) ने जयपुर (Jaipur) शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।
1959- आईएनएस विराट (INS Virat) को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।
1963- अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।
1972- बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
1978- दक्षिणी अमरीका के गयाना (Guyana) शहर में 276 बच्चों समेत 914 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी।
1989- आज ही के दिन लगभग 50 हज़ार लोगों ने बुल्ग़ारिया के शहर सोफ़िया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।
1991- चार साल से बंधक बनाए गए ब्रितानी चर्च के दूत टेरी वेट को इस्लामी चरमपंथियों ने आज ही के दिन रिहा कर दिया।
1994- संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों (Palestinians) के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
2003- श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।
2005- प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapakse) श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
2013- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का ख़िताब।