Health Problems: भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है ,ऐसे में लोग गर्मी से परेशान होकर तुरंत ही ठंडे पानी या बर्फ का सेवन कर लेते है। लेकिन ये बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपके शरीर को भी खासा नुकसान हो सकता है। बता दें की जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी और बर्फ आपके स्वास्थ्य पर बहुत असर डालता है। बर्फ को सीधे मुंह में रखने से सबसे पहला असर हमारे दांतों पर पड़ता है।
इन अंगों को पहुंचता है नुकसान
बर्फ को मुंह में रखने या जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से दातों में दरारें पड़ सकती हैं, खासकर अगर दांत पहले से कमजोर हैं। अचानक ठंडे और कठोर बर्फ से दांतों की इनेमल टूट सकती है, जिससे भविष्य में दातों से जुडी समस्याएं हो सकती है। और दर्द की समस्या भी हो सकती है। जो की आपके सेहत को खराब कर सकती है।
बर्फ का सेवन करने से बचना चाहिए
बर्फ का असर सिर्फ शरीर के अंदर से नहीं होता, बल्कि बाहर की त्वचा पर भी पड़ सकता है। जब बर्फ सीधे त्वचा पर रखी जाती है, तो यह त्वचा को ठंडा कर सकती है और उसमें जलन या सूजन हो सकती है। बहुत देर तक बर्फ से संपर्क रखने से त्वचा पर कट्स या घाव भी हो सकते हैं, खासकर अगर आप सेंसेटिव हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए खतरनाक है जिनकी त्वचा पहले से ही कमजोर हो। उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है ,ऐसे में उनलोगों को ज्यादा ठंडा पानी और बर्फ का सेवन करने से बचना चाहिए।
गर्मी में बर्फ़ खाने से शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है
गर्मी में बर्फ़ खाने से शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है। यह कंडीशन कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी दिल या सांस की समस्या से जूझ रहे हैं। शरीर का तापमान असंतुलित होने से चक्कर आ सकते हैं या उल्टी भी हो सकती है, इसलिए बर्फ को अचानक मुंह में डालना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।