Haryana Budget Session: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11.00 बजे से शुरू होगी। कांग्रेस ने सरकार को पेंशन और नौकरी सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है। इसी को लेकर आज सत्र से पहले कांग्रेस ने पैदल मार्च शुरू निकाला।
बजट सेशन से पहले कांग्रेस का पैदल मार्च
एमएलए हॉस्टल से सभी कांग्रेस विधायक सुबह दस बजे विधानसभा तक पैदल मार्च निकाल कर विधानसभा पहुंचे। इस मार्च का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। कांग्रेसी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेसी अपने हाथों में विभिन्न मांगों के पोस्टर भी लिए हुए थे।
इन मुद्दों पर सदन में होगी चर्चा
उधर, आज तीसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ होगी। इस दौरान कांग्रेस और सत्तापक्ष बीजेपी के 20 विधायकों ने सवाल लगाए हैं। इसके अलावा पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने भी सदन में खिलाड़ियों को लेकर सवाल लगाया है। सेशन में सरकार की ओर से दी जाने वाली 13 कैटेगरी की पेंशन का मुद्दा भी गूंजेगा।