उत्तराखंड के चंपावत (Champawat) जिले के टनकपुर (Tanakpur) से एक सड़क दुर्घटना का खबर सामने आई है, जहां मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर हो गई। जिसमें दो राहगीरों की मौत हो गई। यह घटना पूर्णागिरि मार्ग की बताई जा रही है। दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के निवासी थे। मृतकों में एक युवक का नाम कृष्ण कुमार और दूसरा के नाम विक्रम सिंह था।
दरअसल, चंपावत में शनिवार को एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन की टक्कर होने से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं, वाहन में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इन घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के तौर पर की गई है।
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग बरेली के रहने वाले थे, जोकि मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह इस हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है जबकि कुछ की हालत स्थिर है। अस्पताल में सभी का इलाज जारी है।