Today History: 1851 - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म।
1859 - अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने सिपाही विद्रोह में शामिल होने के आरोप में मुकदमा शुरू किया।
1893 - गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।
1943 - मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का निधन।
1950 - अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।
1966 - हिन्दी फ़िल्मों के महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।
1980 - भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।
1981 - भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म।
1987 - कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
1989 - जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।
1999 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
2000 - जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
2003 - जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई।
2009 - आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपेन पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010 - जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई।
2015 - पेरिस में दो बंदूकधारियों ने 'चार्ली आब्दो' पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
2016 - भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर के नौवें पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद का निधन।
2017 -पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस का निधन।
2018 - समकालीन कवि एवं लेखक बलदेव वंशी का निधन।
2020 - नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने भुगतान तेज और सुरक्षित करने के लिए वज्र प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। मंच ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है।
2020- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक 'कर्मयोद्धा ग्रंथ' का विमोचन किया।