Shubhanshu Shukla: शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे। जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटे। अब शुभांशु अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। अंतरिक्ष में कदम रखने वाले भारत के दूसरे और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार को भारत आ जाएंगे। वे अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। शुभांशु शुक्ला ने विमान में बैठने के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और अपने अंतरिक्ष सहयात्रियों को याद किया।
देश के सभी लोगों से मिलने को लेकर भी उत्साहित हूं - शुभांशु शुक्ला
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद रविवार को भारत लौटेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके बाद अपने गृहनगर लखनऊ जाएंगे। इसके बाद 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे। अमेरिका से रवाना होते वक्त शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर एक हवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की और इसके कैप्शन में लिखा कि अमेरिका छोड़ते समय मेरे दिल में तमाम भावनाएं उमड़ रही हैं। शुभांशु ने पोस्ट में लिखा कि भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने को लेकर भी उत्साहित हूं। मुझे लगता है जिंदगी यही है, सब कुछ एक साथ।
शुभांशु ने पोस्ट में लिखा
शुभांशु ने पोस्ट में लिखा कि भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने को लेकर भी उत्साहित हूं। मुझे लगता है जिंदगी यही है, सब कुछ एक साथ। उन्होंने कहा कि मिशन के दौरान और उसके बाद सभी से अविश्वसनीय प्यार और समर्थन पाकर मैं भारत वापस आकर आप सभी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए उत्सुक हूं। अलविदा कहना कठिन होता है, लेकिन हमें जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। जैसा कि मेरी कमांडर पैगी व्हिटसन बड़े प्यार से कहती हैं कि अंतरिक्ष उड़ान में एकमात्र स्थिर चीज परिवर्तन है। मेरा मानना है कि यह बात जीवन पर भी लागू होती है।