Mahakumbh Invitaion: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहा आस्था का महापर्व महाकुंभ को लेकर योगी सरकार ने तैयारी जोरो शोरो पर हैं। इसी कड़ी में सीएम ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के साथ बैठक की और महाकुंभ के ब्रैंडिंग की कार्ययोजना साझा की।
उन्होंने कहा था कि मंत्री अलग-अलग राज्यों में जाएंगे और वहां की सरकार के मुखिया के जरिए जनता को महाकुंभ स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। सीएम कार्यालय ने राज्यवार मंत्रियों के दौरे का प्रस्ताव तैयार कर उन्हें सूचित कर दिया है।
पूरे देश में मंत्रियों के जरिए जाएगा महाकुंभ का न्यौता
आज से योगी सरकार के मंत्री पूरे देश में महाकुंभ का न्यौता देने के लिए निकलेंगे,ये मंत्री अलग-अलग राज्यों मे जाकर वहां के लोगों को महाकुंभ के लिए न्यौता करेंगे। सबसे पहले राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को न्यौता देंगे। फिर उनके ज़रिए वहां की जनता को भी महाकुंभ में आने का न्यौता दिया जाएगा। मंत्रियों का ये दौरा 5 दिसम्बर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगा।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य- दक्षिण भारत की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में जानकारी है कि डिप्टी सीएम आज तेलंगाना दौरे पर भी है। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक- महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है।
पंचायती राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर सिक्किम जाएंगे।
मंत्री राकेश सचान और दयाशंकर सिंह- बिहार और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री एके शर्मा- गुजरात राज्य की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी साथ रहेंगे।
योगेद्र उपाध्याय - झारखंड राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह - मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
सुरेश खन्न- दिल्ली और कर्नाटक राज्य की जिम्मेदारी दी।
मंत्री बेबी रानी मौर्य- उत्तराखंड राज्य की जिम्मेदारी मिली है।
गौरतलब है कि महाकुंभ में पूरी दुनिया से श्रद्धालुओं का आगमन होगा। ऐसे में योगी सरकार की तैयारी देश के हर गांव से श्रद्धालुओं की इसमें हिस्सेदारी करवाने की है। इसलिए योगी सरकार के मंत्री राज्यों में पहुंचकर सीएम और राज्यपाल के जरिए वहां की जनता को न्यौता देने का काम करेंगे।