उत्तर प्रदेश की पुरानी पार्टी समाजवादी पार्टी के संस्थापक और जनता के नेताजी कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। उनके जयंती पर आज पुरे प्रदेश में जश्न सा माहौल है। समाजवादी पार्टी ने नेताजी के जन्मदिन पर विशेष तैयारी कर रखी है। बेहद सादगी तरीके से आज प्रदेश के सभी जिलों में उनकी जयंती पर कई तरह के शुभ कार्यक्रम की योजना है।
अखिलेश यादव ने किया पिता को स्मरण
आज दिवंगत मुलायम सिंह यादव की जयंती है। सभी जिलों को इस दिन को मानाने के निर्देश दिए गए हैं। इस ख़ुशी के मौके पर अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, हवन पूजन, गरीबों में वस्त्र, भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीँ, समाजवादी पार्टी 22 नवम्बर यानि की मुलायम सिंह यादव के जयंती को धरतीपुत्र दिवस के रूप में मना रही है। अपने दिवंगत पिता के जयंती पर प्रेम और आभार व्यक्त करते हुए उनके बेटे और वर्त्तमान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- ''धरतीपुत्र" श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर शत शत नमन! बाकि के पार्टी सदस्यों ने भी नेताजी को नम्र श्रद्धांजलि दी।
संकल्प सभा हो रही आयोजित
आज के दिन को और भी खास बनाने की तैयारी के बारे में सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पहले ही बता दिया है कि हर एक जिले में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सूचित किया है कि सभी जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा आयोजित होंगी। इस सभा में जनता को और कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी के विचारधाराओं को स्मरण कराया जायेगा।
सेवा पखवाड़ा ही होगी शुरुआत
जानकारी दे दें कि 1992 को मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। नेताजी का निधन 10 अक्टूबर को हुआ था। लम्बे समय तक दिवंगत मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपा नेता और जनेश्वर मिश्र सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेय नेताजी की स्मृति में अयोध्या में सेवा पखवाड़ा की शुरुवात करेंगे जो की 22 नवंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगा।