Nepal Helicopter Accident: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हो। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दोनों हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतर रहे थे, तभी उनके पंखे आपस में टकरा गए। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में घटनास्थल के पास ही कई लोग खड़े देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई है।
दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर
दरअसल, नेपाल के सोलुखुंबु में दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, फिस्टेल और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए। प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि फेरीचे हेलीपैड पर उतरने के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के पंखों के टकराने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
भारतीय नागरिक है मृतक
सोलुखुंबु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी के अनुसार, खुम्बु पासांगल्हामु फेरीचे हेलीपैड पर उतरते समय दोनों हेलीकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। जिला प्रशासन सोलुखूंबु के तरफ से बताया गया है कि इस दुर्घटना में मृतक की पहचान 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलारा माडू के रूप में हुई है। इसी तरह घायल व्यक्ति की पहचान भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक 53 वर्षीय शैलेश किशन पटेल के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में फिस्टेल एयर के पायलट भी सामान्य चोट आई है। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए माउंटेन हेलीकॉप्टर से भेजा गया है। सोलुखुंबु के पुलिस निरीक्षक मौसम तामांग के अनुसार, मृतक विदेशी नागरिक हैं। उनके शव को प्रभु हेलीकॉप्टर से लुक्ला लाया गया है।