mi vs csk 2025: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से वानखेड़े में खेला जाएगा। दोनों टीमों को देखा जाए तो ये दोनों लीग के इतिहास में सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीमें हैं। इन दोनों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, इसी प्रतिद्वंदिता को 'IPL क्लासिको' नाम दिया गया है। एक समय ऐसा लग रहा था कि लगातार हार के चलते ये मुकाबला ‘L क्लासिको’ बन जाएगा लेकिन CSK ने पिछला मैच जीतकर वापसी की है जबकि MI भी लय में लौट चुकी है।
माहौल में खुद को फिर से साबित करना चाहेंगे
CSK ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर राहत की सांस ली है। लेकिन टीम अब भी बल्लेबाजी में अपनी बेस्ट कॉम्बिनेशन तलाश रही। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि टीम यंग प्लेयर्स को मौका देने पर जोर दे रही। शिवम दुबे, जो इस बार धीमे स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं (128.57), वानखेड़े के घरेलू माहौल में खुद को फिर से साबित करना चाहेंगे। याद रहे, उन्होंने इसी मैदान पर एक रणजी मैच में एक ओवर में 5 छक्के लगाए थे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: 1 रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), 2 रोहित शर्मा, 3 विल जैक्स, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 तिलक वर्मा, 6 हार्दिक पंड्या (कप्तान), 7 मिचेल सेंटनर, 8 दीपक चाहर, 9 ट्रेंट बोल्ट, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 विग्नेश पुथुर/अश्वनी कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स: 1 रचिन रवींद्र, 2 शेख रशीद, 3 राहुल त्रिपाठी, 4 रवींद्र जड़ेजा, 5 शिवम दुबे, 6 एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), 7 जेमी ओवरटन, 8 अंशुल कंबोज, 9 नूर अहमद, 10 खलील अहमद, 11 मथीशा पथिराना।