Karwa Chauth 2025 : हिंदू धर्म में सभी त्योहारों में से एक त्योहार करवा चौथ भी है जिसका विशेष महत्व होता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को यानी आज रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि, बेहतर जीवन, अच्छी सेहत और तरक्की के लिए रखा जाता है।
करवा माता की होती है पूजा
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात को जब चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो चंद्रदेव की पूजा करके अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। चंद्रमा के निकलने से कुछ घंटे पहले शाम को करवा माता की पूजा शुरू होती है, जहां पर सभी सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार के साथ एकत्रित होकर पूजा करते हैं। पूजा के दौरान करवा चौथ की कथा सुनती है। फिर चांद के निकलने पर छलनी से दर्शन करते हुए चंद्र देव की पूजा की जाती है।
जानिए क्या है चंद्रोदय का समय
देशभर में करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्तूबर की रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्रोदय का यह समय देश की राजधानी दिल्ली को मानक मानकर है। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।
करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद...
शहर - समय
दिल्ली - रात 08:13
नोएडा - रात 08:13
मुंबई - रात 08:55
कोलकाता - रात 07:41
चंडीगढ़ - रात 08:08
पंजाब - रात 08:10
जम्मू - रात 08:11
लुधियाना - रात 08:11
देहरादून - रात 08:04
शिमला - रात 08:06
पटना - रात 07:48
लखनऊ - रात 08:02
कानपुर - रात 08:06
प्रयागराज - रात 08:02
इंदौर - रात 08:33
भोपाल - रात 08:26
अहमदाबाद - रात 08:47
चेन्नई - रात 08:37
बंगलूरू - रात 08:48
जयपुर - रात 08:22
रायपुर - रात 07:43