Home Remedies for Migraines: सर दर्द एक बड़ी समस्या बन गयी है। खासकर युवाओं को ये समस्या ज्यादा हो रही है। दिनभर स्क्रीन पर देखते रहने से भी ये समस्या आपको घेर सकती है। आज के दौर में बहुत से लोग लैपटॉप - कंप्यूटर के सामने घंटों काम करते है। जिससे सरदर्द की समस्या उत्पन्न होती है। कई बार सर दर्द बहुत ज्यादा सोचने और शरीर में अलग - अलग भाव से भी सरदर्द हो सकता है। ऐसे में कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते है।
इन कारणों से हो सकता है सरदर्द
ज्याजा तनाव लेना
नींद की कमी
तेज रोशनी या तेज आवाज के संपर्क में ज्यादा देर तक रहना
भूखे रहना या देर से खाना खाना
हार्मोनल बदलाव (जैसे महिलाओं में पीरियड्स के समय)
इन सब से अलग खराब डाइट भी माइग्रेन के दर्द को ट्रिगर कर सकती है।
ये तरीका आपको देगा आराम
अगर आप सर दर्द से परेशान है तो आप गुनगुने पानी में पैर डाल सकते है। जिससे आपको आराम महसूस होगा। और आप ये उपाय आसानी से अपने घर पर भी कर सकते है। अगर आप पानी के गर्माहट को अपने मुताबिक गर्म करके उपयोग करें तो आपको इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं दिखेंगे।
अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श लें ,जनता टीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।