1451: बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1775: अमेरिकी क्रांति की शुरुआत।
1882: कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरुआत।
1910: हेली पुच्छल तारे को पहली बार सामान्य रूप से देखा गया।
1919: अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।
1936: फलस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
1950: श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
1972: बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
1975: भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ। यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।
2011: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद इस्तीफा दिया।
2020 : कोरोना वायरस से दिल्ली में नवजात शिशु की मौत, देश में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 17,000 के पार पहुंचा।
2024: ईरान ने अपने वायुसेना अड्डा, परमाणु स्थल के बचाव में इजराइली ड्रोन पर गोलाबारी की।