Haryana Nikay Chunav Results : हरियाणा निकाय चुनाव खत्म हो चुके है। और आज बारी है परिणाम की आज तय हो जाएगा की किस पार्टी पर जनता का भरोसा टिका है। साथ ही सभी पार्टियों द्वारा जीत का दावा बरकरार है। भाजपा अपने जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस भी छोटी सरकार बनाने की बात कर रही है।वहीं आज यह साफ हो जाएगा की जनता किसकी सरकार चाहती है। और कौन सी पार्टी अपना झंडा लहरा पाएगी।
मतगणना शुरू -
सभी सीटों पर हुए मतदान को लेकर गिनती शुरू है। और धीरे-धीरे रुझान भी सामने आ रहे है। और रुझानों में धीरे - धीरे सबकुछ साफ हो जायेगा। हरियाणा में 2 मार्च को हुए नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसमें 51 लाख वोटर थे। हालांकि, 46 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार 7 नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर- के महापौर और वार्ड सदस्यों के लिए वोटिंग हुई थी। उधर, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी उपचुनाव हुए थे। गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस और भाजपा ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा था और ईवीएम के जरिए चुनाव हुए थे। 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के नजीते भी आज घोषित होंगे। उधर, पानीपत नगर निगम की वोटिंग देरी से 9 मार्च को हुई थी और यहां पर भी नतीजे आज आएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से मतगणना की पूरी तैयारियां की गई हैं।
रुझान आने शुरू
यमुना नगर से कांग्रेस प्रत्याशी किरण देवी आगे चल रही हैं। वही भाजपा का खाता खुल चुका है। जनता की नजरें परिणाम पर टिकी है। की किसकी सरकार बन रही है। वहीं सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू है। और परिणाम धीरे - धीरे सब सामने होगा।