भारत को दो नए चुनाव आयुक्त मिल गए हैं। ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू देश के नए इलेक्शन कमीशनर होंगे। जानकारी के अनुसार चयन समिति द्वारा इन दोनों के नामों पर मुहर लगा दी है। वहीं, कांग्रेंस के वरिष्ठ नेता अधिर रंजन चौधरी नें चयन प्रक्रिया पर अपनी असहमति जताई है। बताया जा रहा हैं कि दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों को लेकर आज शाम तक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
1988 कैड़र के हैं आईएएस अधिकारी
ज्ञानेश कुमार हाल ही में केंद्र सरकार के सहकारिता विभाग से रिटायर हुए हैं। वह मूल रूप से केरल से हैं और 1988 के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। तो वहीं सुखवीर सिंह संधू को जुलाई 2021 में उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। इसके साथ भारतीय राजमार्ग प्रधिकरण के अध्यक्ष के तौर भी केंद्र सरकार में अपनी सेवा दे चुके हैं। वह 1988 के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। सितंबर 2023 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।