BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को है, जिसमें 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ऐसे में बीजेपी की 12वीं लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें भाजपा ने चार राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
इन राज्यों के लिए जारी की लिस्ट
भाजपा ने सबसे ज्यादा पंजाब के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पंजाब की जिन तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, उसमें खडूर साहिब, होशियारपुर (अनुसूचित जाति) और बठिंडा शामिल है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की दो सीट फिरोजाबाद और देवरिया के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने यूपी में अब तक 73 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और यह सबसे ज्यादा लोकसभा सांसदों वाला राज्य है। वहीं महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सिर्फ एक सीट के लिए ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान हुआ है।
पहले चरण में इन राज्यों में होंगे चुनाव
पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश की 2, बिहार की 4, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, राजस्थान की 12, सिक्किम की एक, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 3, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट शामिल हैं।