Entertainment News : उत्तर प्रदेश की रागनी विश्वकर्मा जो की सड़को पर ढोलक बजाकर गाने गाकर अपना रोजी-रोटी चलाती थी। अब वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रागिनी शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों में भी गाना गाती थी। बता दें की रागिनी कोविड के दौरान वायरल हुई थी। जब किसी शख्स द्वारा उनके गाने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया था। जिसके बाद रातों - रात रागिनी बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश में छा गयी थी।
हनी सिंह ने बतौर सिंगर दिया मौका
हनी सिंह के द्वारा गाये हुए "मैनिएक" गाने में रागिनी बतौर सिंगर मौका मिला और गाना रिलीज होते ही दर्शको के बीच में छा गया। और इस बार गाने के साथ-साथ रागिनी भी देश भर में प्रसिद्ध हो गयी। गाना कई दिनों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा वही हनी सिंह के शानदार रैप के बीच में दिदिया के देवरा भोजपुरी तड़के ने लोगो के दिल में जगह बना ली। वहीं गाने में थिरकती ईशा गुप्ता ने गाने के बारे में कहा की गाना करने से पहले मैं लम्बे ब्रेक पर थी और ये गाना मेरा कमबैक के तौर पर दिख रहा है।
गाने पर अश्लीलता का आरोप
हनी सिंह के गाने बेशक सभी को पसंद आते है। खासकर युवा पीढ़ी को पर कई बार गाने विवाद में भी फंस जाते है। और यही विवाद की तलवार "मैनिएक" पर भी लटकी है। लोगो का कहना है की गाने के भोजपुरी बोल अश्लील है। और यह विवाद तब बड़ा हो गया जब अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा हाई कोर्ट पहुंचते ही हनी सिंह के "मैनिएक" पर विवाद का बादल घिर गया पर इससे गाने को कोई नुकसान होते हुए नहीं दिख रहा है।