डेरा सच्चा सौदा का मुखिया राम रहीम शनिवार को 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। जेल से पैरोल पर छूटने के बाद राम रहीम कड़ी सुरक्षा में उतर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम रवाना हुए।
राम रहीम को इससे पहले पिछले साल 2022 में 3 बार पैरोल मिली थी और वह 91 दिन जेल से बाहर रहा था। 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरा प्रमुख ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था। अर्जी जेल अधीक्षक के माध्यम से सरकार को भेजी गई थी। लेकिन सरकार ने अनुमति देने की जिम्मेदारी मंडल आयुक्त रोहतक को सौंपी थी।
मंडल आयुक्त कार्यालय की तरफ से शुक्रवार शाम को राम रहीन की अर्जी को अनुमति जारी कर दी गई। ऐसे में जब राम रहीम की पैरोल की अर्जी शुक्रवार को मंजूर हुई तो उसे जेल नियम के तहत ही शनिवार को दोपहर के 2 बजे के बाद ही छोड़ा गया।