Chhath Puja 2025 : लोक आस्था का सबसे महान पर्व छठ आज से नहाए खाए के साथ प्रारंभ हो गया। छठ महापर्व में श्रद्धालु उनकी आराधना करते हैं और विशेष तौर पर सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। छठ पर्व की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन नहाय खाय से होती है। पंचमी को खरना, षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य सप्तमी को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त होता है।
पूर्वांचल के लोगों की आस्था का प्रतीक
इस चार दिवसीय त्योहार में सूर्य और छठी मैय्या की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत करना बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत को कठोर नियमों के अनुसार 36 घंटे तक रखा जाता है। छठ मैया की भक्ति में समर्पण, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है। यह लोक आस्था का महापर्व है। मतलब, यह झारखण्ड, बिहार और पूर्वांचल के लोगों की आस्था का प्रतीक है।
नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प
हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व होता है। छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मईया की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है जिसमें उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत के नियमों का पालन करते हुए व्रत रखा जाता है। छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। छठ पर्व में व्रती को कई तरह के नियमों का पालन करते हुए सात्विव भोजन को तैयार करते प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की मान्यता है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प लिया जाता है। छठ के दूसरे दिन खरना जो कि प्रसाद होता है उसको तैयार किया जाता है। छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है जो छठ पर्व का खास दिन होता है, वहीं छठ पर्व के चौथे और आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होता है।
साफ-सफाई का विशेष महत्व
इस दिन व्रती महिलाएं और पुरुष सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी और सरोवर में स्नान करना चाहिए। जिन स्थानों पर लोगों के आसपास को नदी हो तो वह नहाने के पानी में कुछ बूंदें गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान करने के बाद पूजा स्थल और रसोई की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए। छठ पर्व में पूजा स्थल, प्रसाद और व्रती को साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। इसके बाद छठ पूजा स्थल पर छठी माता और भगवान सूर्य की विशेष रूप से पूजा से पहले घी का दीपक जलाएं।