Anurag Kashyap on Brahmin : बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। बता दें की अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर अभद्र टिप्पणी की है जिसके बाद से विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे है। अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट लिखकर ब्राह्मण समुदाय पर तंज कसा था। जिससे लोग नाराज हो गए थे। वहीं एक यूजर की पोस्ट पर जवाब देते हुए अनुराग ने फिर ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। इसी के चलते अब वे कानूनी पचड़ों में फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि अनुराग ने मामला बढ़ता देख पोस्ट कर माफीनामा भी शेयर कर दिया है।
पब्लिसिटी के उद्देश्य से यह घिनौना कृत्य
अनुराग कश्यप की विवादास्पद ब्राह्मण हेट स्पीच के खिलाफ मुंबई पुलिस कमिशर के समक्ष बॉम्बे हाई कोर्ट के एडवोकेट आशीष राय और पंकज मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के तहत कहा गया है की जिस प्रकार से अनुराग कश्यप द्वारा फ़िल्म प्रमोशन करने के उद्देश्य से किये गए इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पोस्ट में ब्राह्मणों के ऊपर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग किया गया है यह निश्चित ही हेट स्पीच के दायरे में आता है। इस प्रकार के हेट स्पीच से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज को नीचा दिखा कर पब्लिसिटी के उद्देश्य से यह घिनौना कृत्य किया गया है।
ये है पूरा मामला
अनुराग कश्यप की प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म फुले की जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोपों के चलते काफी आलोचना हो रही है। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में कांट छांट के आदेश दिए हैं। जिसके बाद मेकर्स ने जाति से जुड़े शब्दों और संदर्भों को हटा लिया है। हालांकि इन सबसे खफा अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट लिखकर ब्राह्मण समुदाय पर तंज कसा था। जिससे लोग नाराज हो गए थे, वहीं एक यूजर की पोस्ट पर जवाब देते हुए अनुराग ने फिर ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। इसी के चलते अब वे कानूनी पचड़ों में फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि अनुराग ने मामला बढ़ता देख पोस्ट कर माफीनामा भी शेयर कर दिया है।