Todey History: दुनिया के इतिहास में 10 नवंबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज का दिन 'परिवहन दिवस' के रूप में मनाया जाता है और साथ ही यूनेस्को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का चलन है।
10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1659: शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के पास अफजल खान को मार डाला।
1698: कलकत्ता को ईस्ट इंडिया कंपनी को बेच दिया गया।
1848: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेंद्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ।
1885: गॉटलीब डेमलर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1908: कन्हाई लाल दत्त को भारत की आज़ादी के लिए फांसी देकर शहीद कर दिया गया।
1920: राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म हुआ।
1983: बिल गेट्स ने सार्वजनिक रूप से विंडोज 1.0 पेश किया।
1990: चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।
2000: गंगा-मेकांग कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ। इसमें भारत, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।
2001: तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2006: श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन. रविराज की हत्या कर दी गई।
2008: भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक गहराई देते हुए, दोनों देशों ने मस्कट में एक रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013: राजस्थानी साहित्य के जाने-माने लेखक विजयदान देथा का निधन हो गया।
2022: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।
2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य (92) का निधन हो गया।