1कई लोगों को एडवेंचर ट्रिप करने का बेहद शौक़ होता है और वे गर्मियों के मौसम में इन ट्रिप को प्लान करते हैं। एडवेंटर ट्रिप हमारे जीवन को कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन उत्साह और जोश से भर देती है। आज हम आपको कुछ एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्रिप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भारत के इन शहरों में आसानी से प्लान कर पाएंगे।
2अगर आपको रिवर राफ्टिंग करने का शौक़ है तो आप उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां आपको रिवर राफ्टिंग के साथ-साथ कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर घूमने का मौका भी मिल जाएगा। यहां राफ्टिंग के लिए हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं।
3अगर आपको रॉक क्लाइंबिंग करना पसंद है तो आप मध्य प्रदेश राज्य के पंचमढ़ी जा सकते हैं। पंचमढ़ी मध्य प्रदेश में एक हिल स्टेशन के रुप में जाना जाता है। मध्य प्रदेश में पातालकोट में भी जा सकता हैं।
4अगर आपको स्कूबा डाइविंग करना पसंद है तो आप गोवा जा सकते हैं, गोवा में वॉटर स्पोर्ट्स काफी फेमस हैं। स्कूबा डाइविंग, जेट स्की, स्पोर्ट्स पैरासेलिंग,स्पोर्ट रिंगो राइड, स्पोर्ट वॉटर स्की, स्पीड बोटिंग और स्पोर्ट बनाना राइड का मजा लिया जा सकता है।
5अगर आपको पैराग्लाइडिंग करना पसंद है तो आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग, हिमाचल के कांगड़ा जिले में बसा सबसे अच्छा पैराग्लाइडिंग स्पॉट है। आप पैराग्लाइडिंग करते समय यहां की खूबसूरत वादियों का मजा भी ले सकते है।
6बंजी जपिंग रोमांच से भरा हुआ एडवेंचर है। अगर आपको बंजी जपिंग करने का मन है तो आप बेंगलुरु में उपस्थित ओजोन एडवेंचर में इसका मजा ले सकते है। यहां पर बंजी जंपिंग क्रेन की मदद से कराई जाती है।