Kanpur News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक और पति मारा गया है। इटावा की भरथना कोतवाली इलाके के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी के कई वार किए गए थे। पिता ने शव पड़ा देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घर से ट्रक चालक की पत्नी और उसकी बच्ची भी गायब थे। पिता ने बहू और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश पर हत्या का आरोप
सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से किए गए गंभीर चोटों के निशान थे। उन्होंने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद्र, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने घर के बरामदे से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के अनुसार हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। मृतक के पिता लाखन सिंह ने अपनी बहू पूजा (38), उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश पर हत्या का आरोप लगाया है।
अवैध संबंधों के पहलू की गहनता से जांच की जा रही
दूसरी ओर, हत्या के बाद से रणवीर की पत्नी पूजा (38) और उसकी दो साल की बच्ची भी घर से गायब हैं। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पूजा हत्या के बाद प्रेमी अर्पित और बेटी के साथ रणवीर की बाइक लेकर चली गई है। मृतक रणवीर की पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी अपने ननिहाल में रहती है। मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने थाने में अपनी भाभी पूजा, उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश निवासी पड़ियापुरा गांव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार द्वारा बताए जा रहे अवैध संबंधों के पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।